वैशाली के नयागंज में अपराधियों ने पान दुकानदार को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

CRIME LAW SECTION प्रादेशिक
Spread the love

वैशाली में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. आज अपराधियों ने देसरी के नया गंज चौक पर लूटपाट के दौरान बाईक सवार अपराधियों ने पान दुकानदार को गोली मार दी. इस घटना में पान दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

बताया जाता है कि अशोक चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार पान की दुकान पर बैठा था. अचानक आए अपराधियों ने लूट के दौरान गोली मार दी. इलाज के लिए उसे महनार सीएचसी में भर्ती कराया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा मारी गई गोली पान दुकानदार के सीने मे फंसी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *