CBI ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को क्यों किया गिरफ्तार?

CRIME प्रादेशिक
Spread the love

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित घूसखोरी के दो अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के दो हेड कांस्टेबल (Head Constable) और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
CBI प्रवक्ता आर सी जोशी ने बुधवार को बताया कि जांच एजेंसी ने नयी दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस (Connaught Place)  इलाके में फुटपाथ पर दुकान लगाने के लिए 25 हजार रुपये घूस मांगने की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने जाल बिछाया और कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल की ओर से एक निजी व्यक्ति द्वारा 25 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
उस व्यक्ति की निशानदेही पर सीबीआई ने संबंधित हेड कांस्टेबल  और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया।  गिरफ्तार हेड कांस्टेबल का नाम अजीत शर्मा, जबकि दो निजी व्यक्तियों का नाम राकेश गुप्ता और लाला है।
एक अन्य मामले में सीबीआई ने चोरी के एक मुकदमे में सहायता पहुंचाने के नाम पर भजनपुरा पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को 25 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सभी अभियुक्तों को संबंधित अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *