दिल्
ली और इसके पड़ोसी राज्य हरियाणा के बीच कोविड-19 के आरटी पीसीआर टेस्ट की कीमतों में भारी अंतर की खबर है और इस विषमता को दूर करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग की गयी है। यह मांग की है 2014 के चुनाव में रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले और बोफोर्स तोप दलाली कांड में सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने वाले सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट अजय अग्रवाल ने।
अखिल भारतीय नागरिक स्वाभिमान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने इस बाबत श्री केजरीवाल को पत्र लिखकर इस विषमता को दूर करने की मांग उनसे की है।
https://twitter.com/Ajayagrawalup/status/1326551203816202240
श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि कोविड-19 के आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए दिल्ली सरकार ने रुपए 2400/- की कीमत तय की है, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में इस जांच की फीस 900 रुपये रखी गयी है। इस वजह से दिल्ली के लोग गुड़गांव और फरीदाबाद जाकर यह टेस्ट करा रहे हैं, क्योंकि एक टेस्ट की कीमत में 1500 रुपये का अंतर है l
श्री अग्रवाल ने इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पत्र लिखकर व ट्वीट करके अपील की है कि वह तुरंत इस विषमता को समाप्त करते हुए दिल्ली में भी आरटी पीसीआर टेस्ट की कीमत 900 रुपये नियत करने का आदेश पारित करें l इससे अनगिनत राजधानीवासियों का भला होगा।