Vijay Mallya क्या भारत प्रत्यर्पित होगा? सुनवाई 15 मार्च तक टली

LEGAL NEWS न्यायालय
Spread the love

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) के प्रत्यर्पण से संबंधित मामले की सुनवाई 15 मार्च तक के लिए सोमवार को स्थगित कर दी।
केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General) तुषार मेहता (Tushar Mishra) ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली खंडपीठ को अवगत कराया कि माल्या को ब्रिटेन (UK) से भारत प्रत्यर्पित किये जाने के मामले में वहां की कुछ कानूनी जटिलताएं आड़े आ रही हैं।
श्री मेहता ने खंडपीठ के समक्ष दलील दी कि ब्रिटेन की सरकार ने भारतीय विदेश मंत्रालय को सूचित किया है कि वे इस मामले के महत्व से अवगत हैं, हालांकि, कानूनी जटिलताएं प्रत्यर्पण को रोक रही हैं। उन्होंने कहा, “हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्थिति समान बनी हुई है।”
इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई 15 मार्च तक स्थगित कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *