इसके बाद बच्चे की नानी उसे कपड़े में लपेटकर चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां डॉक्टर से बच्चे के छत से गिर जाने की कहकर जांच कराई। जिसकी नब्ज देखकर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रातभर कपड़े में लपेटकर शव को घर पर रखा। शनिवार सुबह 11 बजे हुई घटना की जानकारी न तो पुलिस को लगी न ही इसकी जानकारी परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस की जानकारी के अनुसार, घटना के अगले दिन बच्चे के नाना, गांव के लोगों के साथ घटना के अगले दिन थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। इसके बाद एसडीओपी लक्ष्मी सिंह सहित टीआई मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भी जानकारी लगते ही चंदेरी पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि, मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजनों ने बताया कि, एक संत के प्रवचन से प्रभावित थी और उनके यू-ट्यूब पर प्रवचन सुनती थी। दरअसल, रश्मि पत्नी लक्ष्मण लोधी की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद अपने पति के साथ इंदौर में रहती थी। ढाई महीने पहले बेटे यशराज के साथ मायके चुरारी आई थी, जहां अपनी मां और बहनों के साथ रह रही थी। इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चंदेरी अस्पताल में मानसिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया।