Women’s Day पर मोदी का तोहफा: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट

NATIONAL राष्ट्रीय
Spread the love

Women’s Day  के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए नई सौगात पेश की है। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।

इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। यह महिलाओं को सशक्त और उनके लिए जीवन का आसान बनाएगा।

पीएम मोदी का ये फैसला देशभर में सभी सिलेंडर धारकों पर लागू होगा। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर की कीमतों पर 300 रुपए की छूट को अगले एक साल तक जारी रखने का फैसला बीते दिन केंद्रीय कैबिनेट ने लिया ही था। उससे आगे 100 रुपए प्रति सिलेंडर की छूट सभी सामान्य सिलेंडर ग्राहकों पर लागू होगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में करीब 32.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। इसमें पीएम उज्ज्वला योजना के तहत करीब पौने दस करोड़ सिलेंडर विगत 10 सालों में दिए गए हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।”

उन्होंने कहा कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।

उन्होंने कहा, “यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”

इससे पहले, मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी, उनकी ताकत, साहस और दृढ़ता को सलाम किया और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *