वार्षिक विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर 2020 को मनाया जा रहा है क्योंकि यह हर साल 16 सितंबर को ओजोन परत के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और इसे संरक्षित करने के लिए संभावित समाधानों की खोज करता है। ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने का काम करती है। ओजोन परत के बिना जीवन संकट में पड़ सकता है, क्योंकि अल्ट्रावायलेट किरणें अगर सीधा धरती पर पहुंच जाए तो ये मनुष्य, पेड़-पौधों और जानवरों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में ओजोन परत का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है।
ओजोन फॉर लाइफ
‘ओजोन फॉर लाइफ’ विश्व ओजोन दिवस 2020 का नारा है। इस साल हम 35 साल के वैश्विक ओजोन परत संरक्षण का जश्न मना रहे हैं। यह नारा हमें याद दिलाता है कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए भी ओजोन परत की रक्षा करना जारी रखना चाहिए। इस साल, हम वियना कन्वेंशन के 35 साल और वैश्विक ओजोन परत संरक्षण के 35 साल मना रहे हैं।
विश्व ओजोन दिवस इतिहास
19 दिसंबर, 1994 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 सितंबर को ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया,16 सितंबर 1987 को संयुक्त राष्ट्र और 45 अन्य देशों ने ओज़ोन परत को ख़त्म करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए थे। हर साल, इस दिन को ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का उद्देश्य ओजोन परत की कमी के लिए जिम्मेदार पदार्थों के उत्पादन को कम करके ओजोन परत की रक्षा करना है।16 सितंबर1995 को पहली बार विश्व ओजोन दिवस मनाया गया।
आोजोन परत क्या है?
ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत है। ओजोन लेयर हमें सूरज से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है। ओजोन एक गैस है जो तीन ऑक्सीजन परमाणुओं O3 से बना है। ओजोन परत हमें सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाता है और पर्यावरण में संतुलन बनाए रखती है, लेकिन मानवीय गतिविधियों के चलते ओजोन परत दिन पर दिन कम हो रही है, जो पर्यावरण के लिए विनाशकारी हो सकता है। अगर सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें सीधा धरती पर पड़ती हैं तो मानव जीवन के अलावा पेड़- पौंधों और जानवरों के लिए भी बेहद खतरनाक होगा। ऐसे में ओजोन परत का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है।