गुंजन मिश्रा, पर्यावरणविद | World Soil Day
World Soil Day 2021 की थीम है ‘मिट्टी की लवणता को रोकें, मिट्टी की उत्पादकता को बढ़ावा दें। इसका मकसद मिट्टी की लवणता के खतरों की ओर इशारा करते हुए स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र और हमारी भलाई को बनाए रखने के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
World Soil Day को मनाने के लिए 5 दिसंबर का चयन इसलिए हुआ क्योंकि यह थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की जयंती के साथ मेल खाता था और उन्होंने World Soil Day के गठन के लिए सक्रियता में एक बड़ी भूमिका निभाई।
भारत में लगभग 6.727 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 2.1% है, नमक प्रभावित है, जिसमें से 2.956 मिलियन हेक्टेयर खारा है और शेष 3.771 मिलियन हेक्टेयर लवणीय है।
लवणीय मिट्टी मुख्य रूप से गुजरात, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्यों में पाई जाती है।
मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आकड़ो के अनुसार देश की २% मृदा अत्यधिक क्षारीय एवं ७१.४% मध्यम क्षारीय है। भारत में ७१४ % मृदा माध्यम क्षारीय है, जिसमे ४८५% क्षेत्र में नाइट्रोजन की मात्रा बहुत कम एवं ३३% में कम है, फॉस्फोरस व् पौटेशियम ४१ व् ४७% मध्यम, १६ व् ३१% ज्यादा पाया गया है एवं सूक्ष्म तत्वों में बोरोन २२%, आयरन ३५%, सल्फर २५% व् जिंक ३३% की कमी पायी गयी है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में ९०% मृदा माध्यम क्षारीय नाइट्रोजन ९२% क्षेत्र में बहुत कम, फॉस्फोरस व् पौटेशियम ६७ व् ७७% क्षेत्र में मध्यम मात्रा में है एवं सूक्ष्म तत्वों में बोरोन 17%, आयरन 2३%, सल्फर ३५ % व् जिंक २८ % की कमी पायी गयी है।
गुंजन मिश्रा, पर्यावरणविद के अनुसार टेबल से स्पष्ट है कि चित्रकूट और महोबा की १००% कृषि भूमि में नाइट्रोजन की कमी, हमीरपुर व् झाँसी में सबसे अधिक मृदा क्षारीय, बाँदा, चित्रकूट, हमीरपुर व् महोबा में आयरन, जिंक व् मैगनीज़ की कमी, जालौन झाँसी व् ललितपुर में सल्फर की कमी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बुन्देलखंड में महोबा एक ऐसा जिला है जिसकी मृदा में सबसे अधिक अनुपयोगी है कृषि के लिए।
| District | N (%) | P(%) | K (%) | Fe (%) | S (%) | Zn (%) | Bo (%) | Mn (%) | Cu (%) | क्षारीयता (%) | उदासीन (%) |
| Banda | 97 | 21 | 14 | 91 | 29 | 52 | — | 68 | 23 | 75 | 23 |
| Chitrakoot | 100 | 5 | 2 | 87 | 13 | 36 | 24 | 46 | 16 | 82.8 | 17 |
| Hamirpur | 97 | 7 | 5 | 64 | 15 | 48 | 33 | 67 | 33 | 91 | 8 |
| Jalaun | 89 | 4 | High(88) | 31 | 65 | 33 | — | — | — | 83 | 7 |
| Jhansi | 95 | 8 | 2 | 24 | 44 | 21 | — | — | — | 88 | 9 |
| Lalitpur | 87 | 15 | High(72) | 18 | 44.8 | 38 | — | — | — | 86 | 10 |
| Mahoba | 100 | 24 | 1 | 91 | 32 | 60 | 75 | 69 | 32 | 81 | 14 |
World Soil Day